हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें इस्लामिक स्टे...

    इस्लामिक स्टेट पर मुकदमा चलाने की मांग

    Islamic State

    ओस्लो 10 दिसम्बर (वार्ता)

    यजिदी कार्यकर्ता एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नादिया मुराद ने आधिकारिक तौर पर नोबेल पुरस्कार ग्रहण करने के एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर मुकदमा चलाये जाने का आह्वान किया है। वर्ष 2018 के लिए सुश्री मुराद और कांगो के डॉक्टर डेनिस मुकवेज सोमवार को नार्वे की राजधानी ओस्लो में एक समारोह में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार की साझेदारी करेंगे।

    सुश्री मुराद ने कहा कि पिछले चार सालों में आईएस से जुड़े एक भी शख्स को अंतरराष्ट्रीय अदालत के समक्ष पेश नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों की जवाबदेही तय न होने और पीड़ितों को इंसाफ न मिलने की स्थिति में अन्य आतंकवादी संगठन भी पैदा होंगे जो मौजूदा संगठनों की तुलना में अधिक घातक होंगे।

    उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक साक्ष्यों और वीडियोज से पता चलता है कि आईएस के लोगों ने यजिदीयों के साथ क्या किया है।
    गौरतलब है कि सुश्री मुराद भी उन कुछ खुशकिस्मत महिलाओं में से एक हैं जो आईएस के कब्जे से भागने में कामयाब रहीं। आईएस आतंकवादियों ने 2014 में उत्तरी इराक से उन्हें अगवा किया था। उन्हें मोसुल में रखा गया था और शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं दी गयीं लेकिन किसी तरह वह आतंकवादियों के चंगुल से भाग निकलीं।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।