हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिखर शिक्षा स...

    शिखर शिक्षा सदन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Mirapur News
    Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को तिरंगे रंगों से सजाया गया, पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट सिद्धार्थ राजवंशी (प्रख्यात समाजसेवी), विद्यालय के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं स्कूल डायरेक्टर राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय गान की धुन के साथ उपस्थित सभी लोगों ने देश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। Mirapur News

    विद्यालय के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रिंसिपल पुनीत राजपूत ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल देशभक्ति को बढ़ावा देते हैं बल्कि विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी बनाते हैं। Mirapur News

    कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यालय के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने बच्चों के उत्साह को सराहते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। Mirapur News

    मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राजवंशी ने अपने संबोधन में संविधान की महानता और उसके निर्माण की कहानी पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति आदर और अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संगीत शिक्षक जयसिंह ने देश भक्ति गीत सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। आज के कार्यक्रम का संचालन नवाब अहमद एवं अनुराग गोयल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– घग्घर नदी से सटे लगभग तीन दर्जन गांव झेलते है बाढ़ का कहर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here