हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home खेल कूल्हे की चोट...

    कूल्हे की चोट के कारण कमिंस आईपीएल से बाहर

    Bowler-Pat-Cummins

    सिडनी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस कूल्हे की चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गये हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि कमिंस सिडनी वापस लौट रहे हैं जहां वह अपना रिहैब पूरा करेंगे और उम्मीद है कि वह अगले महीने के श्रीलंका दौरे से पहले पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाएंगे। फ़रवरी में हुई मेगा-ऑक्शन में केकेआर ने कमिंस को 7.25 करोड़ में ख़रीदा था। विश्व के नंबर के टेस्ट गेंदबाज़ कमिंस ने आईपीएल 2022 में कोलकाता के लिये पांच मैच खेलकर सात विकेट लिये हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियन्स के ख़िलाफ़ 14 गेंदों में अर्धशतक बनाकर संयुक्त रूप से सबसे तेज़ अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here