हमसे जुड़े

Follow us

29.7 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home सरसा डबवाली पुलिस ...

    डबवाली पुलिस ने पेड़ चोरी की वारदात सुलझाई, एक आरोपी काबू

    Sirsa News
    डबवाली पुलिस ने पेड़ चोरी की वारदात सुलझाई, एक आरोपी काबू

    Haryana Police: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। थाना सदर डबवाली पुलिस ने गांव खुईयां मलकाना के स्टेडियम से पेड़ चोरी की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बीरबल सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह निवासी गांव मौजगढ़, जिला सरसा के रूप में हुई है। थाना सदर के प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 3 मार्च 2026 को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के अधिकारी हरीश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। Sirsa News

    शिकायत के अनुसार 26 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्तियों ने खुईयां मलकाना के खेल स्टेडियम से तीन पेड़ काट लिए थे, जिनमें से कुछ चोरी कर लिए गए, जबकि कुछ पेड़ों को दीवार के पार खेतों में फेंक दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई आरी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। Sirsa News