हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा Dabwali: प्रध...

    Dabwali: प्रधान समेत चार पदाधिकारियों के इस्तीफे तक बढ़ा कच्चा आढ़तियान एसोसिएशन विवाद

    Dabwali News
    Dabwali: प्रधान समेत चार पदाधिकारियों के इस्तीफे तक बढ़ा कच्चा आढ़तियान एसोसिएशन विवाद

    Dabwali Raw commission agents association dispute: डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। डबवाली की कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सभी पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा एसोसिएशन के सरपरस्त नरेश मित्तल को सौंपा है। एसोसिएशन के प्रधान गौरव मोंगा ने इस्तीफे का कारण निजी बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मंडी के हित में किए जा रहे कार्य स्वीकार्य नहीं थे।

    इस इस्तीफे पर डबवाली अनाज मंडी की 15 सदस्यीय कमेटी फैसला लेगी कि इसे मंजूर करना है या नहीं। एक साथ चारों पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद हरियाणा राज्य और जिला स्तर की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आढ़तियों के पास कारण पूछने के लिए फोन आने लगे हैं। बताया जाता है कि राज्य और जिला पदाधिकारी भी यदि मामला सुलझता न दिखा, तो अपनी दखलअंदाजी कर सकते हैं और चारों पदाधिकारियों को मनाने का प्रयास कर सकते हैं। Dabwali News

    प्रमुख पदाधिकारियों का इस्तीफा देने पर उठे सवाल

    चारों प्रमुख पदाधिकारियों का एक साथ इस्तीफा देना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि सभी ने इस्तीफे का कारण निजी बताया है, लेकिन मंडी विकास कार्यों को लेकर विवाद सामने आया है। पदाधिकारियों ने इस्तीफे के बाद कहा कि डबवाली पूरे हरियाणा में ऐसी अनाज मंडी है, जिसमें गेहूं का उठान सबसे पहले हुआ है। यह सब लेबर और अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने से संभव हो सका है। उनके कार्यकाल में कभी भी किसी लेबर ने हड़ताल नहीं की। प्रशासन के तालमेल से उन्होंने डबवाली की अनाज मंडी को सुविधा युक्त बनाने का काम किया है।

    पदाधिकारियों का कहना है कि एसपी डबवाली के निर्देश पर आढ़तियों की सहूलियत और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए मंडी में हाइजेनिक कैमरे (सीसीटीवी) लगाने का कार्य प्रगति पर था और एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन कुछ आढ़तियों द्वारा उनके इस कार्य पर उंगली उठा दी गई। प्रधान गौरव मोंगा, सचिव राजेंद्र जिंदल, उपप्रधान विकास बांसल और कोषाध्यक्ष विनोद जिंदल ने मंडी में वर्षों से लंबित शेड निर्माण की मांग को पूरा करवाया। वर्तमान में डबवाली अनाज मंडी में नए शेड का निर्माण कार्य चल रहा है।

    कुछ समय पहले हुआ था निर्विरोध निर्वाचन | Dabwali News

    उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व ही मंडी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नौ सदस्यीय कमेटी बनी थी। जिसमें प्रधान पद के लिए 21 हजार और अन्य पदों के लिए 11 हजार अनाज मंडी यूनियन के फंड के लिए फीस रखी गई थी। इसके बाद चारों प्रधान व अन्य पदाधिकारियों की निर्विरोध घोषणा कर दी गई थी। Dabwali News

    SPO Suicide: एसपीओ ने पीया कीटनाशक! फतेहाबाद सिटी थाना में थी ड्यूटी