हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अन्य खबरें दैनिक भास्कर ...

    दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक नहीं रहे

    Dainik Bhaskars Group Editor kalpesh Yagnik Dies

    दिल का दौरा पड़ने से निधन, इंदौर में हुआ अंतिम संस्कार

    इंदौर एजेंसी।

    दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक की दिल का दोरा पडने से निधन हो गया। गुरुवार रात को करीब 10 बजे इंदौर स्थित उनके दफ्तर में जब वो काम कर रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद बना वक्त गवाये उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में ले जाया गया। इस दौरान डाक्टरों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक उनका इलाज किया चला, लेकिन डाक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं आया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, इलाज के दौरान ही उन्हें दूसरा दिल का दूसरा दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी मौत हो गयी, जिसके बाद डॉक्टरों ने रात करीब 2 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को इंदौर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार के दौरान उनके भाई नीरज याग्निक ने मुखाग्नि दी।

    21 जून 1963 को जन्मे कल्पेशजी 1998 से दैनिक भास्कर समूह से जुड़े थे। वे पैनी लेखनी के लिए जाने जाते थे। देश और समाज में चल रहे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक और निष्पक्ष लिखते थे, वे एक निडर पत्रकार थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने उच्च आदर्श स्थापित किए। ‘‘श्री कल्पेश याग्निक का असामयिक निधन पत्रकारिता जगत, भास्कर पत्र समूह एवं परिजनों के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।