हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Jagdeep Dhank...

    Jagdeep Dhankhar: बांध मानवता के लिए किसी वरदान से कम नहीं

    Jagdeep Dhankhar
    Jagdeep Dhankhar: बांध मानवता के लिए किसी वरदान से कम नहीं

    जयपुर (सच कहूं न्यूज/गुरजंट धालीवाल)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बांध सुरक्षा पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि बांधों की सुरक्षा राष्ट्र की समृद्धि को सुनिश्चित करती है। जी-20 की थीम-एक पृथ्वी, एक परिवार एक भविष्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन ने पूरी दुनिया को हमारी महान सांस्कृतिक विरासत, सदियों पुरानी समृद्ध परंपरा और भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों से परिचित कराया। Jagdeep Dhankhar

    आज पूरी दुनिया हमारा लोहा मान रही है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि बांध ऐतिहासिक रूप से पूरी दुनिया में सामाजिक और आर्थिक समृद्धि का केंद्र बिन्दु रहे है। बांध मानवता के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, बांध समाज के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं, जिससे सिंचाई होती है, अनाज उगता है और पूरी मानवता का पेट भरता है। Jagdeep Dhankhar

    धनखड़ ने खुद को कृषक पुत्र बताते हुए और ग्रामीण परिवेश का होने का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे पानी का महत्व पता है कि किसान के लिए पानी की कीमत क्या होती है, ये मैं भलीभाँति जानता हूँ, उन्होंने कहा बांध हमें न सिर्फ बाढ़ जैसी विभीषिका से बचाते हैं बल्कि लाखों लोगों के जीवन के साथ-साथ देश की अमूल्य संपत्ति की भी रक्षा करते हैं। भारत की सभ्यता दुनिया की सबसे प्रचीन और समृद्ध सभ्यता है, हमारी सभ्यता पाँच हजार सालों से भी अधिक प्राचीन है, हमारी सभ्यता नदियों के किनारे ही फली-भूली है। नदियों ने अपने जल से सभ्यता को सींचा है। उन्होंने कहा कि भारत में जल प्रबंधन की जड़े सदियों पुरानी हैं, भारती की सभ्याता में जल प्रबंधन के बेजोड़ उदाहरण उपलब्ध हैं।

    अपनी इस यात्रा के दौरान जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति ने जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन का संदेश प्रदान करने के उद्देश्य से गाडी संख्या 15667/68, कामाख्या एक्सप्रेस के विनायल रैपिंग किए गए रेक को वाराणसी स्टेशन पर जयपुर से वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलेव द्वारा आमजन को जल संरक्षण का संदेश प्रदान करने तथा जीवन में जल के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए गाडी संख्या 15667/68, कामाख्या एक्सप्रेस और गाडी संख्या 16317/18, हिमसागर एक्सप्रेस के रेक पर विनायल रैपिंग की गई है।

    इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, राजस्थान सरकार के मंत्री महेंद्रजीत मालवीय , मुख्य सचिव राजस्थान सरकार उषा शर्मा उपस्थित रहे। Jagdeep Dhankhar

    यह भी पढ़ें:– Ashok Gehlot: राज्य सरकार एयरपोर्ट विकास को प्रतिबद्ध

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here