हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ नहर में मिला ...

    नहर में मिला युवक का शव

    Dead body

    शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवाया (Dead body)

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। अर्बन एस्टेट थाना के अंतर्गत गाँव बोहर के समीप जेएलएन नहर में (Dead body) एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। शव इतना गला सड़ा था कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया।  पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव बोहर स्थित जेएलएन नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा।

    ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शव भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि शव पीछे से पानी में बहकर आया है। पुलिस ने आसपास के थानों में भी इस बारे में सूचना दे दी है।

    • साथ ही पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज
    • कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया है।
    • पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    • पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।