हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नाले में पड़ा...

    नाले में पड़ा मिला दो दिन से लापता अधेड़ का शव

    Gajraula
    नाले में पड़ा मिला दो दिन से लापता अधेड़ का शव

    Gajraula:। दो दिन से लापता अधेड़ का शव नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

    शहर के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी 45 वर्षीय प्रदीप अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद बीती चार मई की शाम घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने सभी संभव स्थानों पर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद तलाश में जुटे परिजनों व रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया का सहारा भी लिया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

    वहीं शनिवार को शहर के मोहल्ला मायापुरी में चामुंडा देवी मंदिर के पास नाले में उनका शव पड़ा मिला। लोगों ने हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई। वहीं उनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई की जाएगी।

    अमेरिका में फिर खून की होली, एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here