हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 11 दिन बाद बर...

    11 दिन बाद बरामद हुआ यमुना में डूबे किशोर का शव

    Kairana
    Kairana 11 दिन बाद बरामद हुआ यमुना में डूबे किशोर का शव

    Kairana। 11 दिन पूर्व यमुना के गहरे पानी में समाए किशोर का शव मामौर खान के निकट यमुना नदी से बरामद हुआ है। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव को अपने साथ ले गए है।
    विगत 3 जून को जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव नीमखेड़ी निवासी समीर का पंद्रह वर्षीय पुत्र फैजान पैर फिसलकर यमुना में गिर गया था। किशोर अपने पिता व ताया के साथ में गांव मवी के निकट यमुना किनारे स्थित मिर्च के खेत पर आया हुआ था।

    यमुना में डूबे किशोर की तलाश में कई प्राइवेट गोताखोरों को लगाया गया था। तहसीलदार गौरव सांगवान ने भी मौके पर पहुंचकर यमुना में डूबे किशोर को तलाश करने के निर्देश यमुना ब्रिज पुलिस चौकी को दिए थे। काफी तलाश करने में बाद भी यमुना में डूबे किशोर का कोई सुराग नही लग सका था।

    मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मामौर के निकट स्थित खेतों पर मौजूद किसानों को यमुना नदी में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना उन्होंने यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा यमुना में उतराते शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान 11 दिन पूर्व यमुना में डूबे 15 वर्षीय किशोर फैजान के तौर पर हुई। मामले की सूचना पर मृतक किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे तथा बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव को अपने साथ में ले आए। हादसे से मृतक किशोर के परिजन गमजदा है।

    यमुना से बरामद युवक के शव की शिनाख्त नही

    कैराना। एक दिन पूर्व यमुना नदी से बरामद हुए अज्ञात युवक के शव की 34 घण्टे बाद भी शिनाख्त नही हो सकी है।
    विगत रविवार को बिहार राज्य के जनपद गोपालगंज निवासी रंजीत व हरियाणा राज्य के बबैल निवासी संदीप नहाते वक्त यमुना में डूब गए थे। युवक रंजीत हरियाणा के सनौली खुर्द स्थित एक धागा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गोताखोरों को यमुना में डूबे रंजीत व संदीप के अलावा एक अज्ञात युवक का शव भी ब्रिज के नीचे स्थित गहरे पानी से बरामद हुआ था, जिसे पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

    अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर रखा गया है, लेकिन मंगलवार शाम छह बजे तक भी शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। अज्ञात शव एक 26 वर्षीय युवक का बताया गया है, जिसके दांए हाथ के अंगूठे के ठीक बगल वाली अंगुली(तर्जनी) कटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि सोमवार को यमुना से बरामद शव की शिनाख्त नही हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के पश्चात शिनाख्त हेतु मोर्चरी पर रखवाया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here