हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Avtar Singh K...

    Avtar Singh Khanda: तिरंगे का अपमान करने वाला खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा की मौत, Amritpal Singh का करीबी

    Avtar Singh Khanda
    Avtar Singh Khanda तिरंगे का अपमान करने वाला खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा की मौत

    लंदन। Avtar Singh Khanda Death: लंदन से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के करीबी अवतार सिंह खांडा की कैंसर से ब्रिटेन में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख की बर्मिघम सिटी अस्पतला में वीरवार को करीब 12:45 बजे मौत हो गई है। खांडा लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मास्टरमाइंड भी था।

    Uniform Civil Code: एक देश, एक कानून, Coming Soon !

    जानकारी के अनुसार, बुधवार को रक्त कैंसर का पता चलने के बाद खांडा को लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट) पर रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि कैंसर के कारण थक्का फटने से खांडा के शरीर में जहर फैल गया। Avtar Singh Khanda

    बताया जाता है कि अवतार सिंह खांडा ने ही अमृतपाल सिंह को तैयार किया था और ‘वारिस पंजाब दे’ के संस्थापक दीप सिद्धू की मृत्यु के बाद इसके नेता के रूप में पंजाब में उसे आगे बढ़ाया था। गौरतलब हैं कि खांडा को लंदन में स्थित दूतावास में भारत का राष्ट्रीय ध्वज नीचे खींचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। Avtar Singh Khanda

    कौन है अवतार सिंह खांडा?

    भारतीय एजेंसियों के अनुसार, अवतार सिंह खांडा बम बनाने में एक्सपर्ट है और अमृतपाल सिंह को पंजाब में खड़ा करने के पीछे उसी का दिमाग बताया जाता है। अवतार सिंह का जन्म भी भिंडरावाला के घर यानी रोडे, मोगा में हुआ था। अवतार का पूरा परिवार खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here