हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रिवाल्वर साफ ...

    रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली, अध्यापक की मौत

    Death, Teacher, Revolver, Cleaning, Punjab

    श्री मुक्तसर साहिब। निकटवर्ती गांव मल्लण में एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव मल्लण निवासी जसविन्दर सिंह (38) पुत्र गुरमेल सिंह शुक्रवार सुबह जैसे ही अपनी लाईसैंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था कि अचानक चली गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

     सरकारी प्राईमरी स्कूल का मुख्य अध्यापक

    मृतक गांव के ही सरकारी प्राईमरी स्कूल का मुख्य अध्यापक था। मृतक की पत्नी सरबजीत कौर द्वारा थाना कोटभाई में एएसआई कर्मजीत सिंह को लिखवाए गए बयान में बताया कि उस के पति जसविन्दर सिंह ने कहीं बाहर जाने के लिए अपनी लाईसैंसी रिवाल्वर मांगी और जैसे ही वह अपनी रिवाल्वर साफ कर रहे थे तो अचानक चली गोली लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवल अस्पताल भेज दिया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।