हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में दो ...

    अबोहर में दो दोस्तों की मौत, शराब से मौत होने की आशंका

    Abohar News
    Abohar News: मृतक युवकों की फाइल फोटो

    दोनों युवको की आयु करीब 20-22 वर्ष | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: अबोहर में शुक्रवार को दो दोस्तों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर एक युवक की कल रात मौत हो गई। दूसरे युवक ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।

    जानकारी के अनुसार कंबोज मोहल्ला निवासी सोनी पुत्र हीरा लाल व उसका दोस्त सोनू पुत्र अशोक कुमार निवासी दयाल नगरी दोनों गहरे दोस्त थे। कल शाम लोगों ने इन दोनों को ईदगाह बस्ती में उल्टियां करते देखा गया था। इसकी सूचना उनके परिजनों को भी दी गई थी, जिस पर सोनी के परिजन उसे एक निजी अस्पताल मे ले गए जहां देर रात उसकी मौत हो गई। Abohar News

    जबकि सोनू को उसके परिजन उपचार के लिए श्रीगंगानगर ले गए जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसके शव को अबोहर लाया गया और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं सोनी का अंतिम संस्कार उसके परिजनों ने शुक्रवार सबह 9 बजे ही कर दिया था। दोनों युवको की आयु करीब 20-22 वर्ष थी। सूत्र बताते हैं कि उक्त युवकों ने अधिक शराब पी ली या फिर नशे में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की मौत हुई है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा थाना नंबर 1 के प्रभारी नवप्रीत ने बताया कि उनके पास एक युवक की मौत की सूचना आई है जिसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और उसके परिजनों के बयानों पर ही बनती कार्रवाई की जाएगी। युवकों की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। Abohar News

    यह भी पढ़ें:–  चोरी की तीन बाइकें बरामद, दो आरोपी धरे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here