हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1000 के पार

    Coronavirus
    file photo

    नयी दिल्ली। देशभर में Coronavirus ‘कोविड-19’ महामारी से संक्रमण के मामलों में प्रतिदिन हो रही वृद्धि के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस के 1897 नए मामले सामने आये हैं और 73 मरीजों की मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 1007 हो गयी है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 31332 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 827 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 7696 पर पहुंच गयी है।

    महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक | Coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 728 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9318 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 31 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गयी है। वहीं राज्य में 1388 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 196 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 3744 हो गयी है तथा 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 181 पर पहुंच गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हालात चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले 24 घंटाें में 206 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 3314 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।