हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान तीन गांवों मे...

    तीन गांवों में हिरण के शिकार, पेड़ पर लटकाए शव

    Deer, Hunting, Dead Body, Trees, Rajasthan

    घटना के विरोध में बिश्नोई समाज का प्रदर्शन

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। नागौर के सदर थाना इलाके के बासनी, भवाद व इंद्राश गांव में देर रात हथियारबंद शिकारियों ने जंगली क्षेत्र में हिरणों का शिकार करने के बाद उनके अंग व चमड़ी निकाल कर शव पेड़ से लटका गए। सोमवार अलसुबह जंगल में जानवरों का यह हाल देख कर स्थानीय बिश्नोई समाज के लोग परेशान हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शिकारियों की दो बाइक बरामद कर ली है। शिकारियों की तलाश में बड़े स्तर पर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक नागौर के सदर इलाके के बासनी, भवाद व इंद्राश गांव से सटे जंगल में देर रात शिकारियों ने देशी बंदुक से हिरणों का शिकार कर डाला। चार-पांच हिरणों का शिकार करने के बाद उनकी चमड़ी, सिंग व अन्य अंग निकालने के बाद शवों को पेड़ों पर लटका कर फरार हो गए। अलसुबह लोगों ने पेड़ों पर हिरणों के शव लटके देखे तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते हिरण के शिकार की घटना आस-पास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

    हिरणों से विशेष लगाव रखने वाले बिश्नोई समाज के लोगों ने घटना की भर्त्सना करते हुए प्रदर्शन करने लगे। फोन आने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हिरण के शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि शिकारियों की तलाश में छापे मारे जा रहे है। बड़ी तादात में हिरणों के शिकार की घटना के बाद नागौर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। कुछ लड़कों को हिरासत में लिया गया है। घटना के कारणों का पुलिस ने भी पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।