हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रक्षा सचिव अज...

    रक्षा सचिव अजय कुमार कोरोना से संक्रमित, होम आइसोलेशन में

    Sirsa News
    Coronavirus

    नयी दिल्ली। रक्षा सचिव अजय कुमार कोरोना वायरस(कोविड 19) से संक्रमित पाये गये हैं और संक्रमण की पुष्टि के बाद से वह ‘होम आइसोलेशन’ में हैं। रक्षा मंत्रालय ने हालांकि इस संबंध में अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। सूत्राें के मुताबिक मंगलवार को कुमार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उनकी हालत स्थिर है और वह जांच रिपोर्ट निगेटिव आने तक घर पर ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि कुमार के कोरोना विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद साउथ ब्लॉक स्थित मंत्रालय मुख्यालय में पदस्थ कम से कम 35 अधिकारियों को ‘होम आइसोलेशन’ में भेज दिया गया है।

    • साउथ ब्लॉक की पहली मंजिल को सेनिटाइज भी किया गया है।
    • रक्षा मंत्रालय कुमार के संंपर्क में आने वाले लोगों का पता लगा रहा है।
    • सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।