हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Delhi classroom construction scam: दिल्ली क्लासरूम निर्माण घोटाला: ईडी की 37 ठिकानों पर छापेमारी

    ED Raids News
    सांकेतिक फोटो

    Delhi classroom construction scam: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कथित क्लासरूम निर्माण घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को 37 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई, जिसमें सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। Delhi ED Raids

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित बब्बर एंड बब्बर आर्किटेक्ट्स सहित कई ठिकानों पर जांच-पड़ताल की। यह मामला दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्रियों और निजी ठेकेदारों से जुड़ा है, जिन पर निर्माण कार्यों में अनुचित लाभ लेने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

    घोटाले से जुड़ी मुख्य बातें | Delhi ED Raids

    इस मामले में लगभग 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले का अनुमान है।

    जांच के अनुसार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण में लागत को अनावश्यक रूप से बढ़ाया गया।

    कक्षाएं सेमी-पर्मानेंट स्ट्रक्चर के रूप में बनाई गईं, जिनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठे हैं।

    कई ठेकेदारों के संबंध राजनीतिक दलों से जुड़े होने की बात सामने आई है।

    पूर्व मंत्रियों पर आरोप | Delhi ED Raids

    एसीबी ने 30 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

    उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कक्षाओं की लागत और आकार में बढ़ोतरी करवाई।

    अनुमानित लागत 24.86 लाख रुपये प्रति कक्षा बताई गई, जबकि उसी तरह के निर्माण की सामान्य लागत दिल्ली में लगभग 5 लाख रुपये होती है।

    एलजी की अनुमति के बाद जांच तेज | Delhi ED Raids

    दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की मंजूरी के बाद एसीबी ने इस मामले में औपचारिक जांच शुरू की थी।

    अब ईडी भी इस जांच में सक्रिय हो गई है और आर्थिक लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच-पड़ताल कर रही है।

    यह छापेमारी आगे और बड़े खुलासों की ओर संकेत कर सकती है, जिससे राजधानी की राजनीति में नया मोड़ आने की संभावना है।

    US President Trump Visit India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द आएँगे भारत, ये है मुख्य वजह!