हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Delhi Shabdotsav 2026: आज दिल्ली के मंच से बोलते शब्द, भारत की संस्कृति, सभ्यता, को करेंगे पेश

    Shabdotsav News

    Delhi Shabdotsav 2026: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से तीन दिवसीय भव्य साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजन ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ का आगाज़ होने जा रहा है। इस महोत्सव में देशभर से आए सौ से अधिक लेखक, चिंतक, फिल्म जगत से जुड़े रचनाकार, पत्रकार, विधि विशेषज्ञ तथा युवा प्रेरणास्रोत भाग लेंगे। नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में स्थापित तीन अलग-अलग मंचों पर लगातार संवाद, विचार-विमर्श और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। Shabdotsav News

    कार्यक्रम को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए इसे वैचारिक संवाद का एक सशक्त मंच बताया। उन्होंने लिखा कि यह आयोजन देश में विचारों के स्वस्थ विमर्श को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उत्सव का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।

    इस साहित्यिक समागम में सौ से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। प्रमुख प्रतिभागियों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सुनील आंबेकर, मनमोहन वैद्य और सच्चिदानंद जोशी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी उत्सव में सहभागिता करेंगे। Shabdotsav News

    उत्सव के दौरान 40 से अधिक पुस्तकों का लोकार्पण

    उत्सव के दौरान 40 से अधिक पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही छह विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दो कवि सम्मेलन और विविध संगीतमय संध्याएं दर्शकों को भारतीय कला और संस्कृति से रूबरू कराएंगी। युवाओं के लिए ‘ओपन माइक’ मंच, पुस्तकों पर विचार गोष्ठियां और देश के विभिन्न प्रांतों के व्यंजनों से सजा फूड कोर्ट भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

    ‘शब्दोत्सव’ केवल साहित्यिक आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह उभरते भारत की चेतना और सांस्कृतिक आत्मविश्वास का प्रतीक है। यहां पाठक, विद्यार्थी, परिवार और रचनाकार एक साथ आकर भारतीय सभ्यता, विचार और रचनात्मकता से जुड़ाव महसूस करते हैं। तीन दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव ‘भारत अभ्युदय’ की भावना को समर्पित है, जो प्राचीन विरासत से प्रेरित, आत्मनिर्भर और सशक्त नए भारत की झलक प्रस्तुत करता है। Shabdotsav News