हमसे जुड़े

Follow us

29.7 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बलिदान दिवस प...

    बलिदान दिवस पर ‘वंदे मातरम् चौक’ नामकरण की उठी मांग

    Muzaffarnagar News
    Muzaffarnagar News: बलिदान दिवस पर ‘वंदे मातरम् चौक’ नामकरण की उठी मांग

    मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Muzaffarnagar News: विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में बलिदान दिवस के अवसर पर सभी जिलों में ‘वंदे मातरम् चौक’ की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश मंत्री दीपक सैनी, जिला प्रभारी सुबोध वर्मा और जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस तथा ‘वंदे मातरम्’ गीत की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के सूजडू चुंगी चौराहे का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखा जाए। Muzaffarnagar News

    संगठन का कहना है कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता सेनानियों में ऐसा जोश भरा कि उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई देश विरोधी ताकत भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचेगी, तो देश के वीर-वीरांगनाएं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ उसका मुकाबला करेंगे।

    ज्ञापन के बाद सभी कार्यकर्ता सूजडू चुंगी चौराहे पर पहुंचे और वहां बलिदानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी | Muzaffarnagar News

    इस अवसर पर सुंदरलाल उपाध्याय, पं. धर्मेंद्र मिश्रा, व्योम शर्मा, एडवोकेट आकाश वर्मा, रक्षित पाल, पूनम गोस्वामी, संगीता पाल, चिया राजपूत, अनु सैनी, बृजेश कोरी, सुनील धनगर, विकासराज, कृष्ण पाल खटीक, बिट्टू बाबा, चंद्रपाल राजपूत, संदीप पाल, दीपक चौधरी, सूरज सैनी, बबीता सैनी, निशा सैनी, संजीव कश्यप, विपिन राणा, वीरेंद्र राणा, मनोज शर्मा, जितेंद्र सिंह, शीतल शर्मा, मोनिका पाल, कुसुम सैनी, श्वेता चौधरी, आशा प्रजापति, रीमा प्रजापति, सुशीला देवी, राजन धीमान, प्रदीप पाल, राहुल कुमार, सागर कुमार, कपिल कुमार, राधेश्याम सैनी, निखिल सैनी, आशु धीमान, विजय धीमान आदि मौजूद रहे।