हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नाबालिग लडक़ी ...

    नाबालिग लडक़ी को दस्तयाब करने की मांग

    Hanumangarh News

    सात दिन में कार्यवाही न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में कार्यवाही करने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लडक़ी के परिजनों के साथ जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। डीवाईएफआई के वेद मक्कासर ने बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र पृथ्वी भाट निवासी कृष्णा कॉलोनी बठिण्डा पंजाब दो जनवरी को हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र से 16 साल की नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसला कर भगाकर ले गया। Hanumangarh News

    इस संबंध में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज है। परन्तु पुलिस की ओर से अभी तक न तो नाबालिग लडक़ी को दस्तयाब किया गया है एवं न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य किसी प्रकार की कार्यवाही भी नहीं की जा रही है। लडक़ी के नाबालिग होने के कारण आरोपी उसके साथ कोई भी घटना कारित कर सकता है। डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मांग की कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही कर नाबालिग लडक़ी को दस्तयाब किया जाए। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाए। अगर सात दिन के अन्तराल में नाबालिग लडक़ी को दस्तयाब नहीं किया जाता है तो भारत की जनवादी नौजवान सभा की ओर से आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर मनीष, तेजविन्द्र, श्योपत, सुरेश आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

    Flight of Spirits: 5 रुपये की मजदूरी करने वाली आज है अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी की सीईओ!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here