हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शहीद स्मारक र...

    शहीद स्मारक राजगढ में लगी लाईट का ठीक करवाने की माँग को लेकर ईओ को पूर्व सैनिकों ने नगरपालिका राजगढ में सौंपा ज्ञापन

    Sadulpur News
    Sadulpur News: शहीद स्मारक राजगढ में बन्द व खराब पड़ी लाईट को बदलवाने की माँग को लेकर ईओ को सुमेर सिंह श्योराण को ज्ञापन सौंपते पूर्व सेनिक संघ के अध्यक्ष जगत सिंह व संघ के पदाधिकारीगण

    सादुलपुर (सच कहूँ/ओमप्रकाश)। Sadulpur News: शहीद स्मारक राजगढ में लगी लाईट को ठीक करवाने की माँग को लेकर पूर्व सैनिक संघ राजगढ ने नगरपालिका कार्यालय राजगढ में पालिका ईओ को ज्ञापन सौंपकर ज्ञापन सौंपा है। पूर्व सैनिक संघ राजगढ के अध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि अपने शहीद स्मारक राजगढ़ पर एक बर्ष पहले सौन्दर्यकरण के लिए नगरपालिका राजगढ़ ने लाखों रुपया खर्च कर लाईट लगवाईं थी, जो कि पिछले तीन महीनों से नहीं जल रही है। उन्होंने बताया कि खराब हुई लाइटों को ठिक करवाने के लिए नगरपालिका को तीन माह से लगातार शिकायत दर्ज करवाई जा रही है, लेकिन शहीद स्मारक राजगढ की लाईट को अभी तक ठिक नहीं करवाया गया है। Sadulpur News

    संघ के अध्यक्ष जगत सिंह ने कहा कि शहीद स्मारक की रात्रि में लाइट नहीं जलने के कारण आमजन में काफी तरह की चर्चाएं चल रही है और जनता में चर्चा होना भी वाजिब क्यों कि लाखों रूपया की लाईटे एक बर्ष पहले ही खराब हो जानाऔर उसके बाद उसको ठिक नहीं करवायी जाना न्याय संगत नहीं है। ज्ञापन के लिए पूर्व सैनिक संघ राजगढ के प्रतिनिधि मंडल में संघ के अध्यक्ष जगत सिंह, उपाध्याय सुबेदार मोहरसिंह, हवलदार शीशराम व हवलदार महाबीर सिहाग आदि मौजुद थे। Sadulpur News

    यह भी पढ़ें:– मैं विधायक बना बरोदा की बही होगी और बरोदा लिखने वाला होगा: कपूर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here