हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में सा...

    कैराना में साइबर थाना स्थापित कराए जाने की मांग

    Kairana News
    निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन (रजि.) के पदाधिकारियों ने डीएम शामली को सौंपा प्रार्थना-पत्र

    निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन (रजि.) के पदाधिकारियों ने डीएम शामली को सौंपा प्रार्थना-पत्र | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कस्बे के निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन (रजि.) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम शामली को प्रार्थना-पत्र सौंपकर कैराना में साइबर थाना स्थापित कराए जाने की मांग की है। Kairana News

    शनिवार को निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन (रजि.) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन अध्यक्ष शमून उस्मानी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जहां पर उन्होंने डीएम शामली रवींद्र सिंह को एक प्रार्थना-पत्र दिया। बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी के साथ में बढ़ रहे है। कोई भी क्षेत्र इस तरह के अपराधों से अछूता नही है। समाज का एक बड़ा वर्ग तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। जागरूकता के अभाव में यूजर आर्थिक ठगी का शिकार हो रहे है। Kairana News

    इसके अलावा लोगो द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फ़ेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यूट्यूब, ट्वीटर(एक्स) आदि पर भी काफी समय बिताया जाता है। इनके संचालन में बाधा उत्पन्न होने पर लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदेशभर में कैराना एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में साइबर जागरूकता एवं अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु कैराना क्षेत्र में साइबर थाना स्थापित कराया जाना अति आवश्यक है। पत्र पर फरमान सिद्दीकी, क़ुर्रत मेहदी, शेरम अंसारी, उमैर खान, शुऐब अंसारी आदि के हस्ताक्षर अंकित है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– 3 दिन के लिए दिल्ली ‘लॉक’! जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here