हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में विरोध का नया प्रयोग, फूंका समस्याओं का पुतला

    गुरुग्राम बचाओ यात्रा निकालकर की नारेबाजी

    • जन सेवक क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का समाधान मांगा

    गुरुग्राम। (संजय कुमार मेहरा) मिलेनियम सिटी में समस्याओं को उठाने का नया प्रयोग किया गया। यहां एक विशालकाय पुतला जलाकर विरोध जताया गया। वैसे तो इतने बड़े रावण के पुतले दशहरे पर जलाए जाते हैं, लेकिन समस्याओं को लेकर पुतला फूंकना चर्चा का विषय बना रहा। जन सेवक क्रांति पार्टी की ओर से गुरुग्राम की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। गुरुग्राम बचाओ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में साइकिल, ई-रिक्शा और सीएनजी वाहनों से कार्यकर्ता शामिल हुए, ताकि पर्यावरण प्रदूषित ना हो।

    यह भी पढ़ें:– फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

    गुरुग्राम की समस्याओं को लेकर निकाली गई यह यात्रा गीता भवन न्यू कालोनी से आरम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए भीम नगर के राम लीला मैदान में पहुंची। वहां एक जनसभा आयोजित करके लोगों को शहर की समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही उनके समाधान की भी मांग की गई। वहीं पर एक विशालकाय पुतला भी फूंका गया। पुलिस पर बैनर भी लगाया गया। जिस पर लिखा था-शहर ट्रैफिक जाम, जलभराव, कूड़ा कचरा, सीवरेज, पार्किंग, सरकारी अस्पताल, टूटी सड़कें, पीने का पानी समस्याओं का समाधान किया जाए।

    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अलघ ने आगामी चुनावों के लिए मेयर प्रतियाशी एवं दो पार्षद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान हास्य कवि सुंदर कटारिया ने भी प्रस्तुति दी। पार्टी के भावी मेयर उम्मीदवार विक्रांत मक्कड़ ने सरकार की जन विरोधी नीतियों पर जमकर कटाक्ष किया। इस मौके पर स्वाति ग्रोवर को वार्ड-15 एवं नरेश शर्मा को वार्ड-14 के क्षेत्र से पार्षद उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर पार्टी के सह-संस्थापक योगेश कटारिया, विधानसभा महिला अध्यक्ष स्वाति ग्रोवर, समाजसेवी रोहित मदान, समाजसेवी सन्नी भट्ट, अभिषेक ठाकुर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here