हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ‘डॉक्टर आपके ...

    ‘डॉक्टर आपके द्वार’: पायलट प्रॉजैक्ट के तौर पर पटियाला को मिली मोबाईल मेडिकल यूनिट वैन

    Patiala News
    Patiala News: पायलट प्रॉजैक्ट के तौर पर पटियाला को मिली मोबाईल मेडिकल यूनिट वैन

    डिप्टी कमिशनर ने जिला रेडक्रॉस के सचिव को सौंपी एमएमयू की चाबी

    • जरूरतमंदों को उनके दरवाजों पर मिलेंगी पर मुफ्त डॉक्टरी सेवाएं | Patiala News
    • एमएमयू में डॉक्टर, फार्मासिस्ट व नर्स होंगी शामिल: डॉ. प्रीती यादव

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पंजाब रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा शुरु की गई अनोखी पहलकदमी ‘डॉक्टर आपके द्वार’ के तहत पटियाला को पायलट प्रॉजैक्ट के तौर पर पूरी तरह लैस मोबाईल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वैन प्राप्त हुई है। डीसी डॉ. प्रीती यादव ने इस अत्याधुनिक वैन की चाबी वीरवार को जिला रेडक्रॉस के सचिव डॉ. प्रितपाल सिंह को सौंपी। डॉ. प्रीती यादव ने बताया कि इन मोेबाईल वैनों को सरकारी स्कूलों से भी जोड़ा जाएगा ताकि अनीमिया मुक्त मुहिम के तहत विद्यार्थियों में खून की कमी की जांच की जाए। Patiala News

    उन्होंने बताया कि यह सेवा समाज के पिछड़े वर्गाें, खास कर गर्भवती महिलाओं के लिए लई बहुत लाभदायक होगी, जो गर्भावस्था दौरान कई तरह की कमियों से पीड़ित हैं व स्वास्थ्य केन्द्रों में जाने से असमर्थ हैं। डीसी ने कहा कि गांव-गांव जाकर यह वैन मेडिकल स्क्रीनिंग करेगी व जो डाटा मिलेगा, उस आधार पर प्राईमरी केयर व सैकेंडरी केयर से मेडिकल सहायता लोगों के घरों के नजदीक ही प्रदान की जाएगी ताकि जरूरतमंदों को उनके दरवाजे पर ही उल्लेखनीय है कि बीते दिन पंजाब के राज्यपाल व पंजाब रेडक्रॉस सोसायटी के प्रधान गुलाब चन्द कटारिया ने सभी जरूरी उपकरणों से पूरी तरह लैस एमएमयूज, जिसमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स व ड्राईवर जैसा जरूरी स्टाफ उपलब्ध है, को पंजाब राज्य भवन से हरी झंडी देकर रवाना किया था। पहले पड़ाव में तीन और जिलों के साथ पटियाला को भी यह एमएमयू अलॉट हुई है, ताकि जरूरतमंदों को उनके दरवाजों पर ही मुफ्त डॉक्टरी सेवाएं प्रदान की जा सकें। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– Visa Fraud: वर्क वीजा लगवाने के नाम पर साढे 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पति-पत्नी पर केस दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here