हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Guru Purnima ...

    Guru Purnima : सोहने सतगुरु के दर्श-दीदार कर, साध-संगत ने मानवता भलाई कार्यों की लगाई झडी

    Saint Dr. MSG

    डेरा श्रद्धालुओं ने 19 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    निहाल सिंह वाला(सच कहूँ/गुरमेल गोगी)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालु हर खुशी के मौके पर मानवता भलाई के कार्य करते रहते हैं, जिनमें रक्तदान करना, राशन देना आदि बहुत से मानवता भलाई के कार्य हैं, जो साध-संगत निरंगत कर रही है। इसी के तहत आज गुरू पूर्णिमा मौके ब्लॉक निहाल सिंह वाला के गांव बिलासपुर की साध-संगत द्वारा 19 अति जरूरतमन्द परिवारों को एक महीने का राशन दिया गया।

    इस मौके रखे गए समारोह में भंगीदास बलजिन्दर सिंह इन्सां, 15 मैंबर गुरमेल सिंह इन्सां और 12 15 मैंबर परमजीत कुमार इन्सां ने गुरू पूर्णिमा की बधाई देते कहा कि आज बिलासपुर की साध-संगत द्वारा इक दिन का व्रत रखकर 19 जरूरतमन्द परिवारों को राशन बांटा गया है। हम साध-संगत के इस जज्बे को सलाम करते हैं। और पूज्य गुरू जी के पावन वचनानुसार मानवता भलाई के कार्य इसी तरह जारी रहेंगे। उन्होंने पूज्य पूजनीक गुरू जी के पावन चरण कमलों में अरदास की कि ब्लॉक निहाल सिंह वाला की साध-संगत इसी तरह मानवता भलाई के कार्य करती रहे।

    जिम्मेवारों ने बताया कि उनको बेहद्द खुशी है कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र वचन और रोजाना जिन्दगी से जुड़े वीडीयोज साध-संगत को बहुत पसन्द आ रहे हैंं। इस मौके ब्लॉक भंगीदास बलजिन्दर सिंह इन्सां, 15 मैंबर परमजीत कुमार इन्सां, 15 मैंबर गुरमेल सिंह इन्सां, भंगीदास सुखवीर सिंह इन्सां, बनवारी लाल इन्सां, बाबा गुरमेल सिंह इन्सां, नरिन्दरपाल सिंह इन्सां, अमनदीप इन्सां, निसान सिंह इन्सां, जगसीर सिंह इन्सां बब्बू, कुलवंत सिंह यूऐसए , डॉ. गुरप्रेम सिंह इन्सां, दर्शन इन्सां, जरनैल कौर इन्सां, बचन कौर इन्सां, जसमेल कौर इन्सां सहित अन्य उपस्थित थे।

    कनाडा में गुरू पूर्णिमा और जन्म दिन दी खुशी में किया रक्तदान

    निहाल सिंह वाला(सच कहूँ/गुरमेल गोगी)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए आज साध-संगत विदेशों में भी मानवता भलाई के कार्य जिनमें रक्तदान करना, पौधे लगाना, सफाई अभियान और अन्य मानवता भलायी के कार्य कर देश-विदेशों में अपनी अलग पहचान बना रही है। इसी कड़ी के तहत आज जसकीरत सिंह इन्सां कनाडा ने गुरू पूर्णिमा और अपने जनम दिन की खुशी में किंगस्टन ब्लड बैंक में रक्तदान कर अपने जन्म दिन दी खुशी मनाई।

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के मैंबर जसकीरत सिंह इन्सां पुत्र गुरमेल सिंह इन्सां 15 मैंबर ब्लॉक निहाल सिंह वाला जो पिछले लम्बे समय से कनाडा में रह रहे हैं ने बातचीत करते कहा कि उन्होंने पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए अपने जन्मदिन पर हफजूल खर्ची करने की बजाय 11वीं बार रक्तदान किया और उन्होंने पूूज्य गुरू जी के पावन चरण कमलों में अरदास की कि पूज्य गुरू जी मानवता भलायी भलाई के कार्य करने की हिम्मत और ताकत इस से भी अधिक बख्शते रहेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here