हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश गुवाहाटी के ड...

    गुवाहाटी के डेरा श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर मनाया पावन अवतार दिवस

    Blood Donation

    गुवाहाटी (असम)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 55वां पावन अवतार दिवस पर गुवाहाटी निवासी पायल इन्सां और सोनम इन्सां ने रक्तदान कर मनाया पावन अवतार दिवस। पायल इन्सां ने सच कहूँ से बातचीत करते हुए बताया कि पूज्य गुरु जी के पावन अवतार दिवस पर हमने रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए मरीज के लिए रक्तदान करती है। उन्होंने बताया कि पहले मैं रक्तदान करने से डरती थी लेकिन जैसे पूज्य गुरु जी ने बताया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती और नया खून बनता है। तभी से अमल करते हुए रक्तदान किया।

    गौरतलब हैं कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 55वां पावन अवतार दिवस पर सोमवार को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत में अनुपम श्रद्धा, अद्वितीय विश्वास और अद्भुत जोश व जज्बा देखने को मिला। एक ओर जहां लहराते तिरंगे ध्वज राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे थे। वहीं गुरू वचनों पर चलते हुए 155 परिवारों को राशन, अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 15 जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन व खाद्य सामग्री, केयर फॉर इनोसेंट मुहिम के तहत 15 गरीब बच्चों का उपचार करवाया और पौष्टिक आहार (फल-फ्रुट किटें) दी गई। इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हजारों लोगों की नि:शुल्क जांच और फ्री में दवाई दी गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here