हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    बणी के ट्रू ब्लड पंप सेवादारों ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान

    खारियां। (सच कहूँ/सुनील कुमार) डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए नि:स्वार्थ भाव से अनजान लोगों की भी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है। इसी कड़ी में ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के गांव बणी निवासी संटी अनेजा इन्सां, प्रवीण कुमार इन्सां, मनोज कुमार इन्सां व बलवीर सहारण इन्सां ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में पहुंचकर डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान किया। संटी अनेजा इन्सां ने बताया कि उन्हें ब्लड बैंक से इमरजेंसी में चार यूनिट रक्तदान के लिए कॉल आई। जिसके पश्चात वे सभी सेवादारों के साथ रक्तदान करने के लिए पहुंचे। संटी इन्सां ने बताया कि उसने 30वीं, प्रवीण इन्सां ने 17वीं, मनोज इन्सां ने 25वीं व बलवीर सहारण इन्सां ने 11वीं बार रक्तदान कर किया है। रक्तदानियों ने कहा कि उन्हें दूसरों के लिए रक्तदान करने से अंदर से आत्मिक सुकून मिलता है, इसलिए आगे भी वह जरूरत पड़ने पर रक्तदान जरूर करेंगे।

    यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन गुरुकुल: शाहाबाद में विशाल सत्संग आयोजित

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here