हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    बुजुर्ग माता का आंखों का ऑपरेशन करवा कर निभाया मानवता का फर्ज

    Welfare Work

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र के सेवादार ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन प्रेरणा पर चलते हुए रोजाना मानवता भलाई कार्य (Welfare Work) करते रहते हैं। एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र 159 मानवता भलाई कार्य चलाए जा रहे हैं। इसी मानवता भलाई के (न्यू लाइफ) के तहत एक बुजुर्ग महिला का आंखों का ऑपरेशन करवाया।

    जिला पानीपत के ब्लॉक नागलखेडी के गांव सौन्धा पुर के प्रेमी सेवक रविंद्र इंसा ने बताया कि बुजुर्ग माता उषा जो संजय चौक के निकट चाय बेचकर अपना पालन पोषण करती है पिछले काफी महीने से माता को आंखों से ठीक प्रकार से दिखाई नहीं देता था माता की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है कि वह अपना ऑपरेशन करवा सके इसी के चलते गांव सौन्धा पुर की साध संगत ने मिलकर माता को पहले 15 अगस्त अवतार महां पर नाम दान दिलवाया और उसके बाद पवन महापरोपकार महा के उपलक्ष में आंखों का ऑपरेशन करवाया। आंखों के ऑपरेशन के बाद माता उषा ने पूज्य गुरु जी का व साध संगत का धन्यवाद किया। Welfare Work

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here