हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    London: लंदन में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने अस्पताल में लगाए 400 पौधे

    London
    London: लंदन में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने अस्पताल में लगाए 400 पौधे

    लंदन (सच कहूँ न्यूज)। Tree Plantation: इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों के द्वारा प्रकृति को हरियाली का तोहफा देते हुए लगातार पौधे लगा कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए योगदान दिया जा रहा है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के इन सेवादारों के द्वारा लंदन में विभिन्न पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने के बाद, एक नई शुरूआत करते हुए लंदन की साध संगत द्वारा अस्पताल में पौधे लगाए गए। London

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिम्मेदार सेवादारों ने बताया कि इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध संगत द्वारा लंदन के इलाके ऐशफोर्ड स्थित लंदन रोड स्टेनवेल स्थित ऐशफोर्ड अस्पताल में पौधारोपण किया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों और लंदन मूल के स्थानीय निवासियों ने मिलकर अस्पताल परिसर में 400 पौधे लगाए। अस्पताल स्टाफ और स्थानीय निवासियों ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों की सेवाभावना की प्रशंसा की और धन्यवाद किया। उन्होंने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सेवादारों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे 167 मानवता भलाई के कार्यों की जानकारी दी। London

    यह भी पढ़ें:– Body Donation News: देहदान कर अमर हुआ आजम इन्सां

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here