हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश नागपुर ब्लॉक ...

    नागपुर ब्लॉक के डेरा अनुयायी ने रक्तदान और पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

    Welfare-Work.jpg-

    नागपुर। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए महाराष्टÑ के ब्लॉक नागपुर निवासी शेखर रंभाड इन्सां ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान और पौधारोपण करके मनाया। शेखर रंभाड इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी ने हमेशा समाज का भला किया है और हमें भी ऐसा ही करने की सीख दी है। ये उनकी शिक्षाओं का ही फल है कि आज हम समाज भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।

    Blood-Donation

    इसी के चलते आज उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों के उपचार में मदद के लिए रक्तदान किया है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया। क्योंकि पौधारोपण ही वो जरिया है, जिसके माध्यम से हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु का तोहफा दे सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।