हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं ने मरीजों के लिए किया 4 यूनिट रक्तदान, बचाई कई कीमती जिंदगीयां

    Blood-Doation

    सच कहूँ/जसवंत राए
    जगराओं/लुधियाना। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते ट्रर्यू ब्लड पंप के नाम के साथ जाने जाते डेरा श्रद्धालुओं की ओर से जरूरतमंद मरीजों के लिए अस्पताल में जाकर 6 यूनिट खूनदान करके इंसानियत का फर्ज निभाते हुए कई कीमती जिंदगीयां बचाई गई। (Blood Donation) जानकारी देते हुए ब्लॉक जगराओं के ब्लॉक भंगीदास और शहरी भंगीदास संजीव इन्सां ने बताया कि लुधियाना के प्रीत अस्पताल में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित दाखिल मरीजों के लिए डेरा श्रद्धालुओं की ओर से अस्पताल में जाकर खून दान करते हुए इंसानियत का फर्ज निभाया गया और कई कीमती जानें बचाई गई।

    इन खूनदान करने वालों में जगराओं के कई स्कूलों के चेयरमैन बलदेव दास बावा, शहरी भंगीदास संजीव इन्सां, कमलजीत सिंह इन्सां, टोनी इन्सां ने 4 यूनिट खूनदान करते हुए कीमती जानें बचाई, जिस पर अस्पताल के डॉक्टरों, मरीजों और उस के परिवारिक सदस्यों ने तहदिल से डेरा श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।

    अन्य  अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।