हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    डेरा अनुयायियों ने 9 यूनिट किया रक्तदान

    Blood Donation

    नारायणगढ़ (सुरजीत)। ब्लॉक लालपुर लखनौरा की साध-संगत ने 9 यूनिट रक्त दान कर इंसानियत का फर्ज अदा किया। जानकारी देते हुए ब्लॉक भंगीदास राम कुमार इन्सां ने बताया कि उनके पास मिशन अस्पताल अम्बाला से फोन आया कि ब्लड बैंक में खून की कमी है और कुछ जरूरतमंद मरीजों के लिए खून की सख्त जरूरत है। जिसके बाद ब्लॉक से राम कुमार इन्सां, अनिरूद्व इन्सां, राहुल इन्सां, गुरजीत इन्सां, हरपाल इन्सां, हरप्रीत इन्सां कुराली, राजपाल इन्सां कुराली, विनोद इन्सां, संदीप इन्सां ने मिशन अस्पताल पहुंचकर एक-एक युनिट रक्त दान किया।

    जिसके बाद अस्पताल द्वारा सभी डेरा अनुयायियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मिशन अस्पताल के डॉक्टरों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का तह दिल से धन्यवाद करते हुए कहाकि धन्य है पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहिम सिंह जी इन्सां जिन्होंने डेरा अनुयायियों को मानवता के लिए जीना सिखाया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।