हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    डबवाली: पशुओं की भूख मिटा रहे डेरा अनुयायी

    Dera Followers

    रोजाना शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार डाल रहे हारा चारा (Dera Followers)

    सच कहूँ/राजमीत इन्सां  डबवाली। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डबवाली ब्लॉक की साध-संगत जहां मानवता की सेवा करने में लगी हुई है। वहीं शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को हरा चारा डाल रहे हैं। 15 मेंबर विक्की इन्सां ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते डेरा अनुयायी जरूरतमंदों का पेट तो भर रहे हैं साथ ही गर्मी की दस्तक के बाद आवारा पशुओं व पक्षियों के लिए हरा चारा व पानी की व्यवस्था में भी जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस महामारी में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे और आवारा पशु भूख से मर रहे हैं।

    जिसको देखते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार हरबंस इन्सां, गिरधर सेठी, लोकेश, मंदर इन्सां, पप्पू मोंगा, मनोज मोंगा, शिवजी राम, संदीप इन्सां, प्रवीण इन्सां, चांदी इंन्सा व अन्य सेवादारों ने टीमें बनाकर शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को चारा डालने का अभियान चलाया हुआ है। जिसमें में शहर के सभी एरिया में रोजाना आवारा पशुओं को चारा डाल रहे हैं और लॉकडाउन के दौरान यह कार्य इसी प्रकार आगे भी जारी रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।