हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश जरूरतमंद का इ...

    जरूरतमंद का इलाज करवा साध-संगत ने निभाया इन्सानियत का फर्ज

    Madhya Pradesh
    Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर डेरा सच्चा सौदा का नि:स्वार्थ सेवा

    खारियां (सुनील कुमार)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए साध-संगत 142 मानवता भलाई के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां की साध-संगत ने गांव बणी में एक अत्यंत जरूरतमंद व्यक्ति का इलाज करवाकर इन्सानित का फर्ज अदा किया है। जानकारी देते हुए 15 मैम्बर विजय सिंह इन्सां ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव बणी से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के एक लड़के का रोड़ एक्सीडेन्ट हो गया था। जिसमें लड़के के काफी चोटें व हड्डियों में फैक्चर हुआ था।

    इलाज के लिए जब उसे अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने इलाज के लिए आप्रेशन बताया जो काफी मंहगा था। लेकिन परिवार की आर्थिक हालात काफी कमजोर थी। जिसके पश्चात सूचना मिलने पर 15 मैम्बर नवतेज इन्सां ने तुरंत ब्लॉक जिम्मेवारों से संपर्क कर मरीज की मदद करने का निर्णय लिया। जिसके बाद सभी जिम्मेवारों ने पूज्य गुरू जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मरीज के इलाज में आर्थिक मदद की। जिस पर साध-संगत का करीब 38000 रूपए खर्च हुआ। वहीं इलाज में मदद करने पर जरूरतमंद परिवार ने पूज्य गुरू जी व ब्लॉक की साध-संगत का आभार जताया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here