हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नामचर्चा में ...

    नामचर्चा में साध-संगत ने शरीरदानी सुखदेव कौर को दी श्रद्धांजलि

    Body Donor Sukhdev Kaur

    गोरीवाला(सच कहूँ/अनिल)। शरीरदानी सुखदेव कौर इन्सां के निमित्त ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव मलिकपुरा में शुक्रवार को आयोजित की गई। नामचर्चा में रिश्तेदार, गणमान्य लोग व साध-संगत ने बड़ी संख्या में शिरकत कर शरीरदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास इकबाल सिंह इन्सां ने विनती के भजन के साथ किया। जिसके बाद कविराजों द्वारा चेतावनी प्रथाएं भजन बोलकर मानव जीवन की सार्थकता के बारे में बताया। नामचर्चा की अंतिम क्षणों पर ब्लॉक जिम्मेदार कमेटी द्वारा शरीरदानी सुखदेव कौर इन्सां के परिजनों को स्मृति चिन्ह दिया गया।

    शरीरदान कर परिवार ने पेश की अनुकरणीय मिसाल: अमरजीत सिंह

    45 मैंबर अमरजीत सिंह इन्सां ने बताया कि शरीरदानी सुखदेव कौर इन्सां के परिजनों ने मृतदेह दान कर समाज के लिए एक अनुकरणीय मिसाल कायम की है। शरीर दान करना बहुत बड़ी बात है। जिसके लिए शरीरदानी का परिवार धन्य करने के काबिल है। जिन्होंने लोक लाज की परवाह न करते हुए पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए गए 139 मानवता भलाई कार्यों में सम्मिलित कार्य को दिशा दी।

    पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से ली थी नाम की दात

    शरीरदानी सुखदेव कौर इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से नाम शब्द की अनमोल दात ली हुई थी। माता सुखदेव कौर इन्सां सयुंक्त परिवार में रहते हुए भी परिवार को डेरा सच्चा सौदा के साथ जोड़ने में अहम योगदान दिया। जीवन पर्यंन्त माता सुखदेव कौर इन्सां सुजान बहन की सेवा में आदरणीय पंक्ति में रही। पूज्य गुरू जी द्वारा चलाए 139 मानवता भलाई के कई कार्यों में शरीरदानी का योगदान अतुलनीय रहा। इस मौके पर 45 मेंबर धनराज इन्सां, हरदम इन्सां, 25 मैंबर धर्मपाल इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां का समस्त परिवार,15 मैंबर कमेटी सदस्य, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर विंग सदस्य, सुजान बहनें, रिश्तेदार व साध-संगत उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here