हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश दिखने लगा असर...

    दिखने लगा असर: साध-संगत लगाने लगी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’

    बिजनौर (सच कहूँ न्यूज)। गुरु पूर्णिमा का पर्व डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत ने ऑनलाइन हर्षोल्लास, अद्भुत गुरु भक्ति और देशभक्ति के साथ मनाया गया था। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने दो नए मानवता भलाई कार्य शुरू करवाए, जिनमें साध-संगत ने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ स्थापित करने की शपथ ली। इसी कड़ी में ग्राम बस्ता चांदपुर ब्लॉक जिला बिजनौर भंगीदास हरिओम इन्सां व दलीप इन्सां ने अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ लगाया।

    Patriotism of Dera Followers

    साध-संगत ने लिया था प्रण: तिरंगे की आन-बान-शान को हमेशा ऊँचा रखेंगे

    गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साध-संगत ने प्रण किया कि हमें अपने देश हिन्दुस्तान पर गर्व है। गुरु पूर्णिमा के दिन साध-संगत ने अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दिखाए देशभक्ति के रास्ते पर चलते हुए ये कसम खाते हैं कि हम अपने ‘तिरंगे’ की आन, बान और शान को हमेशा ऊँचा रखेंगे। अपने देश की महान संस्कृति को बचाएंगे और अपने देश का झंडा अपने घर मे स्थापित करेंगे।

    ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’
    ‘‘हमें अपने देश हिंदुस्तान पर गर्व है,
    आज गुरु पूर्णिमा के दिन हम सब,
    अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दिखाए,
    देश भक्ति के रास्ते पर चलते हुए ,
    ये कसम खाते हैं कि हम अपने तिरंगे की,
    आन बान शान को हमेशा ऊंचा रखेंगे,
    अपने देश की महान संस्कृति को बचाएंगे,
    और अपने देश का झंडा अपने घर पे स्थापित करेंगे।’’
    वहीं भारतीय संविधान के तहत तिरंगे के रख-रखाव एवं सम्मान सम्बन्धी दर्शाई गई सभी शर्तों का भी पालन करने की भी बात कही गई।

    अब हर डेरा प्रेमी के घर पर होगा तिरंगा, डेरा प्रेमियों ने देश प्रेम में लिया नया संकल्प

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here