हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश साध-संगत ने 1...

    साध-संगत ने 140वें मानवता भलाई कार्य को दी गति, निकाली पशुओं के लिए एक रोटी

    saint Dr. MSG

    करनाल (यशविंदर)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरू किये गए मानवता भलाई के 140वें कार्य के तहत ब्लॉक करनाल की जिया इन्सां ने भोजन से पहले एक रोटी पशुओं के लिए निकाली। पूज्य गुरु जी की ये पावन प्रेरणा बड़ों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे जो आगे चलकर भविष्य को सार्थक बनाएंगे उनको भी नेक बनाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही पौधों को पानी देना, पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना भी ये कभी नहीं भूलते। गौरतलब है कि जब से पूज्य गुरु जी ने 140 वां मानवता भलाई कार्य शुरू किया है तब से देश विदेश की साध-संगत अपने-अपने घरों में खाना खाने से पहले एक रोटी जानवरों के लिए निकाल रही है।

    जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया

    अंबाला सिटी (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए ब्लॉक अंबाला शहर के गांव कांवला की साध-संगत ने फूड बैंक से तीन जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन देकर मानवता का फर्ज अदा किया। वहीं राशन मिलने पर उक्त परिवारों ने पूज्य गुरु जी व साध-संगत का आभार प्रकट किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here