हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश इन्सानियत की ...

    इन्सानियत की पाठशाला है डेरा सच्चा सौदा: सरपंच गुरमुख

    Dera-Sacha-Sauda

     जिम्मेवार ने परिजनों को समृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के गांव (Dera Sacha Sauda) दमदमा से शरीरदानी मंजीत कौर इन्सां के नमित श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास के ब्लाकों से बड़ी संख्या में साध संगत, रिश्तेदार, परिजनों व ग्रामिणों ने शिरकत कर सचखंडवासी को पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक प्रेमी सेवक राजाराम इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ का नारा लगाकर व विनती भजन के साथ किया। जिसके बाद कविराजों ने चेतावनी प्रथाए भजन बोलकर उपस्थित साध संगत को मानव जीवन के मुल कर्तव्य से अवगत करवाया।

    Dera-Sacha-Sauda

    इस दौरान 85 मैंबर तार सिंह इन्सां व बृजलाल इन्सां ने सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माता मंजीत कौर इन्सां ने परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त कर अपने पूरे परिवार व रिश्तेदारों को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा व खुद दरबार की सेवा करती रही। वे मरणोपरांत शरीरदान कर समाज को इन्सानियत का पाठ पढ़ा गई। इस दौरान नामचर्चा में पहुंची समस्त साध संगत ने शरीदानी मंजीत कौर इन्सां को पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नामचर्चा की समाप्ति पर 85 मैंबर तार सिंह इन्सां व बृजलाल इन्सां, गुरमुख सिंह सरपंच दमदमा, ब्लॉक प्रेमी सेवक राजाराम इन्सां व अन्य जिम्मेवारों ने सचखंडवासी के पति जगराज सिंह इन्सां व अन्य पारिवारिक सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच गुरमुख सिंह, जगराज इन्सां, रिश्तेदार, ग्रामीण, साध संगत व सेवादार मौजूद रहे।

    बिना स्वार्थ के भलाई कार्य कर रहे डेरा श्रद्धालु

    नामचर्चा में सचखंडवासी मंजीत कौर इन्सां को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे सरपंच गुरमुख सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा इन्सानितय की वो पाठशाला है। जहां पर हर प्रत्येक इन्सान को खूनदान, नेत्रदान, गुदार्दान, शरीरदान, राशन दान, पौधा रोपण, दहेज मुक्त शादी, महा सफाई अभियान, बेटा बेटी एक समान, नशा मुक्ति जैसे 156 मानवता भलाई के कार्य बिना किसी फीस व स्वार्थ करना सिखाया जाता है।

    जो समाज व इन्सानियत की सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे में मैं समाज से अपील करता हूँ कि वो भी इनकी अच्छाइयों को अपनाए ताकि समाज में फैली कुरितियां समाप्त हो और हम सब मिलकर एक सुदृढ़, सश्क्त, सभ्य व समृद्धशाली समाज का निर्माण कर सकें। इसक साथ उन्होंने समस्त ग्राम पंचायत दमदमा की ओर से हर समय डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा चलाए जाने वाले मानवता भलाई कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here