हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home सरसा सिख समाज के स...

    सिख समाज के सम्मान को लेकर देव कुमार शर्मा ने की राहुल गांधी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा

    Sirsa News
    सिख समाज के सम्मान को लेकर देव कुमार शर्मा ने की राहुल गांधी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा

    डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमेन देव कुमार शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिख समाज के सम्मान से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सिख समाज का अपमान बताया। देव कुमार शर्मा ने कहा कि सिख समाज ने देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और उसके प्रति किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Sirsa News

    उन्होंने कहा कि ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं, जिनकी कड़ी भर्त्सना की जानी चाहिए। इस दौरान आयोजित प्रदर्शन में डबवाली विधानसभा प्रतिनिधि बलदेव सिंह मांगेआना, डबवाली मार्केट कमेटी के चेयरमेन सतीश जग्गा, जिला महामंत्री विजयंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष महिंदर बांसल, मंडल अध्यक्ष नवदीप नेहरू, बूटा सिंह हेबुआना, अशवनी बांसल, पार्षद विकास कालुआना, पार्षद सुनील जिंदल, विनेश छाबड़ा, विकास शर्मा, विकास सुकेराखेड़ा, गणेश दीवानखेड़ा, सतपाल लोहगढ़िया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। Sirsa News