हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    ‘मोदी सरकार ने विदेशों में ऊंचा किया भारत माता का मस्तक’

    Kairana News
    Kairana News: 'मोदी सरकार ने विदेशों में ऊंचा किया भारत माता का मस्तक'

    केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर गांव भूरा व ऐरटी में आयोजित हुए कार्यक्रम | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव भूरा में स्थित आर्य समाज मंदिर प्रांगण में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया, जिसमें भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रही। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की 11वर्षों की उपलब्धियों को उपस्थित लोगों के सामने रखा। Kairana News

    उन्होंने मोदी सरकार के नेतृत्व में देशभर में किये जा रहे विकास कार्यों का भी बखूबी बखान किया। भाजपा एमएलसी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत माता के मस्तक को ऊंचा उठाने का कार्य किया है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के हर तबके को बराबर का दर्जा दिया है। केंद्र सरकार ने 11 वर्षों में महिलाओं के उत्थान व सम्मान के लिए जो उल्लेखनीय कार्य किये है, वह पूर्व की सरकारों में कभी नही हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कण्डेला मंडलाध्यक्ष एडवोकेट नेत्रपाल सिंह चौहान एवं कुशल संचालन प्रमोद चौहान ने किया।

    वहीं, गांव ऐरटी में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित करके भाजपा सरकार द्वारा देश-विदेश में अर्जित की गई सफलताओं का विस्तृत रूप से जिक्र किया। इस अवसर पर ललितानंद तीर्थ महाराज, पूर्व जिपं सदस्य अनुज चौहान, अखिलेश प्रधान, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. रफल सिंह, विलियम प्रधान, रामबीर प्रधान, प्रेम, नाथीराम, बेदी, रवि भारद्वाज, रूपेश चौहान, अक्षय चौहान, रणवीर प्रधान, प्रताप जगनपुर, सोनू मास्टर आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– फर्जी अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर ठगी करने का आरोपी काबू