हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देवेंद्र हत्य...

    देवेंद्र हत्याकांड: शूटरों के गिरेबां तक नही पहुंच पा रहे खाकी के हाथ

    Kairana
    Kairana देवेंद्र हत्याकांड: शूटरों के गिरेबां तक नही पहुंच पा रहे खाकी के हाथ

    कैराना। तीन दिन पूर्व खेत पर हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस शूटरों की तलाश में जुटी है। कोतवाली पुलिस एक दिन पूर्व हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, लेकिन हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों के गिरेबां तक खाकी के हाथ नही पहुंच रहे है। पुलिस की चार टीमें किसान को मौत की नींद सुलाने वाले शूटरों की तलाश में जुटी है।

    विगत सोमवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी किसान देवेंद्र उर्फ देवी की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के वक्त किसान बदलूगढ़ में स्थित अपने खेत में चारपाई पर बैठा था। मामले की सूचना पर एएसपी संतोष कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। पुलिस को मौके से 32 बोर के चार खोखे बरामद हुए थे। घटना के खुलासे को एसओजी व सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी। मृतक के पुत्र सुनील ने यूसुफ निवासी मोहल्ला रोड की जोहड़ी शामली, तनवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान, मोहम्मद मौमीन निवासी मोहल्ला आलकलां व भूरा निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द कस्बा कैराना के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में नामजद कराया गया हत्यारोपी तनवीर कुरैशी कस्बे के कांधला रोड पर संचालित मीट प्लांट का प्रबंधक है। विगत बुधवार को पुलिस ने घटना में नामजद कराए गए मौमीन व भूरा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि दो नामजद आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस जेल भेजे गए आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर के पिस्टल को बरामद नही कर पाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की चार टीमें किसान को मौत की नींद सुलाने वाले शूटर की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।