हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Diabetes: डाय...

    Diabetes: डायबिटीज रोगी भूल कर भी ये चीजें ना खाएँ, कभी बाद में पछताएँ

    Diabetes
    Diabetes डायबिटीज रोगी भूल कर भी ये चीजें ना खाएँ, कभी बाद में पछताएँ

    नई दिल्ली। Diabetes Diet: खतरनाक बीमारियों में शुमार डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो ब्लड में शुगर (blood sugar) लेवल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। अगर इस बीमारी का समय रहते इलाज नहीं किया जाता है तो यह शरीर में बहुत ही खतरनाक बीमारियों को उत्पन्न करने का कारण बनती है। blood sugar level

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिक लंबे समय तक ब्लड में ग्लूकोज की उपस्थिति आपके शरीर के लिए बहुत खतरनाक है। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। डाक्टरों के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को चीनी से सबसे ज्यादा परहेज करने की जरूरत होती है या चीनी से बनी चीजें से। डायबिटीज के मरीज जितना ज्यादा चीनी का सेवन करेंगे, उतनी ही मुश्किलें उनके लिए पैदा होती चली जाएंगी। Diabetes

    बहुत से डायबिटीज के मरीज इस असमंजस में रहते हैं कि उन्हें चीनी से बनी कौन-कौन सी चीजों से परहेज करना चाहिए और कौन सी नहीं। बता दें कि ज्यादा शुगर वाले फूड डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर के समान हैं। क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आपकी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आज हम आपके जहन में कुछ ऐसे फूड ला रहे हैं, जिन्हें खाने से डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। आपको भी मालूम हो कि कौन-कौन से वे फूड हैं जिन्हें नहीं खाना चाहिए या जिन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। Diabetes

    सबसे पहले बात करें तो चॉकलेट मिल्क ऐसी चीज है जिसमें चीनी की मात्रा सबसे अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाती है। क्या होता है कि ज्यादातर लोग दूध का टेस्ट बढ़ाने के लिए दूध में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं मिक्स करते हैं, जिनमें से एक चॉकलेट है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो दूध में चॉकलेट मिक्स करते हैं। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि कि चॉकलेट में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर के लेवल को तुरंत बढ़ा सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चॉकलेट मिल्क पीने से बचना चाहिए। Diabetes

    दूसरे नंबर पर आती है फ्लेवर्ड दही। वैसे तो दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। ये हमारी आंतों के लिए संजीवनी बूटी का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही में किसी भी प्रकार का फ्लेवर मिक्स करके इसका सेवन करना कितना हानिकारक है। बता दें कि फ्लेवर्ड दही डायबिटीज के मरीजों को उलझनों में डाल सकती है, उनके लिए परेशानियाँ खड़ी कर सकती है। क्योंकि फ्लेवर्ड दही में आर्टिफिशियल शुगर मौजूद होती है, जो सीधे आपके ब्लड कर आपके शुगर लेवल को बढ़ा देती है। Diabetes

    इसके बाद आती है फ्लेवर्ड कॉफी। कुछ लोगों को आदत होती है कि थोड़ी-थोड़ी देर में कॉफी का सेवन करते हैं। बता दें कि जरूरत से ज्यादा कॉफी पीना हमेशा से ही खतरनाक माना गया है, लेकिन कुछ लोग इसमें फ्लेवर मिलाकर इसे और ज्यादा खतरनाक बना देते हैं। फ्लेवर्ड कॉफी में मौजूद चीनी ब्लड शुगर के लेवल को तुरंत बढ़ा सकती है। यही वजह है कि फ्लेवर्ड कॉफी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। Diabetes Diet

    आगे आते हैं अधिक शुगर वाले फल। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फलों में ज्यादा शुगर की मात्रा पाई जाती है। आइये जानते हैं वो कौन से फल हैं जिनमें अधिक मात्रा में शुगर होती है जो आपके ब्लड शुगर के लेवर को बढ़ा सकते हैं और डायबिटीज के मरीजों को हमेशा उन फलों से बचने की सलाह दी जाती है, जिनमें शुगर की मात्रा पहले से ही बहुत ज्यादा होती है। वो फल हैं- आम और अनानास। इन फलों में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शुगर लेवल को अचानक बढ़ाने का काम कर सकते हैं। Diabetes

    अंत में बात करते हैं टमाटर सॉस की। आजकल कोई ऐसा जंक फूड नहीं होता होगा जिसे सॉस लगाकर ना खाया जाए। हर जंक फूड आज सॉस लगाकर चटकारे ले-लेकर खाया जाता है। ब्रेड, समोसा, चाउमीन जैसे फास्ट फूड के साथ लोग अक्सर ये टोमैटो सॉस मिलाकर खाते हैं। अगर आप ऐसी चीजों को खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि केचप में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शुगर लेवल को बढ़ाने में अहम हो सकती है।

    नोट: यह लेख लेखक के अपने विचार हैं और ये सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। इसमें बताए गए तरीकों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here