हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Shri Gurusar Modia: कुछ इस अंदाज में किया अपने MSG गुरू का वैल्कम

    Shri Gurusar Modia

    ‘एमएसजी साड्डे वेड़े आए, खुशियाँ खेड़े नाल ले आए’ | Shri Gurusar Modia

    • शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, श्री गुरुसर मोडिया, स्वीट रोजिज ब्लॉक ने किया मंत्रमुग्ध | Shri Gurusar Modia

    श्री गुरूसर मोडिया। डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा आश्रम में पधारने पर शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसर मोडिया के स्वीट रोजिज ब्लॉक के बच्चों ने अपने अलग अंदाज में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर अपने एमएसजी गुरू पापा का वैल्कम किया और अपनी बेइम्तिहां खुशी का इजहार किया।

    इस मौके पर सभी कक्षाओं की छात्राओं ने ‘एमएसजी साड्डे वेड़े आए, खुशियाँ खेड़े नाल ले आए’ सॉन्ग पर अपने-अपने अंदाज में नाच-गाकर, भंगडे पाकर दर्शक दीर्घा में मौजूद सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपनी कलाकारी से सबको नाचने पर विवश कर दिया। ऐसे में अपने गुरू पापा के प्रति सभी का प्यार देखते ही बन रहा था। सभी के चेहरों पर खुशी की मुस्कान अपनी अलग ही छठा बिखेर रही थी। इस मौके पर विद्यालय प्रशासिका डॉ. नवजोत कौर गिल के साथ -साथ समस्त स्कूल स्टाफ एमएसजी गुरू ने भी अपनी खुशी का इजहार कर रहा था। Shri Gurusar Modia

    इस अवसर पर डॉ. नवजोत कौर गिल ने विद्यालय की शैक्षिक व सह शैक्षणिक उपलब्धियाँ पर प्रकाश डाला और कहा कि  उनके कोच गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की रहमत से स्कूल दिन-दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है और पढ़ाई व खेलों में भी अव्वल रहता है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को पूज्य गुरुजी के वचनों व उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया। Shri Gurusar Modia

    यह भी पढ़ें:– Jaipur Earthquake: राजस्थान में भूकंप के झटके, जयपुर में तीन बार हिली धरती

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here