हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश क्या आपको पता...

    क्या आपको पता है हरियाणा के इस हलके को विशेष ग्रांट दी जा रही है केन्द्र से…

    Pihowa
    Pihowa क्या आपको पता है हरियाणा के इस हलके को विशेष ग्रांट दी जा रही है केन्द्र से...

    पिहोवा (सच कहूँ/जसविंद्र)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार दोनों से ही पिहोवा हलके के विकास के लिए विशेष ग्रांट जारी की जा रही है। इसके लिए जय भगवान शर्मा डीडी के अथक प्रयास रहे है, जिसके चलते प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों ही सरस्वती की नगरी पिहोवा के लिए दिल खोल कर अनुदान राशि दे रही है। पिहोवा हलके का भरपूर विकास करवाने के लिए जय भगवान शर्मा डीडी दिन रात प्रयासरत रहते हैं। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी के निवास स्थान पर बातचीत करने उपरांत बोल रहे थे।

    इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश की भाजपा की अगुवाई वाली डबल इंजन सरकार हरियाणा का तीव्र गति से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र की जय भगवान शर्मा डीडी जैसे मेहनती नेता अगुवाई करते वह हलका विकास के मामले में दूसरे क्षेत्रों के लिए मिसाल बन जाता है। इसी के चलते पिहोवा हलका जय भगवान शर्मा डीडी की मेहनत, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के चलते विश्व मानचित्र पर एक अलग पहचान स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिहोवा हलके के विकास के लिए ग्रांटों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।