हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    डॉ. एमएसजी के पावन महापरोपकार माह की खुशी में बांटा 20 परिवारों को राशन

    Ration Distributed

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन महापरोपकार (गुरुगद्दीनशीनी) माह की खुशी में सोशल डिस्टेंस रखकर गत दिवस ब्लॉक कल्याण नगर द्वारा कल्याण नगर नामचर्चा घर में मासिक नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक की साध-संगत द्वारा 20 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का कच्चा राशन बांटा गया। इस सेवा कार्य में 45 मैम्बर बहन सुखजीत इन्सां की ओर से सहयोग किया गया। वहीं इससे पूर्व शाह सतनाम जी मार्ग स्थित धालीवाल पैलेस में प्रीत नगर गली नम्बर 12 निवासी सचखंडवासी मिलखराज इन्सां के श्रद्धांजलि स्वरूप नमित नामचर्चा आयोजित हुई। जिसमें सचखंडवासी के परिजनों ने जरूरतमंदों को राशन बांटकर मिलखराज इन्सां को श्रद्धांजलि दी।

     गर्भवती महिला को राशन तो जरूरतमंद महिला को दी सिलाई मशीन

    परमार्थ कॉलोनी गली नम्बर 3 निवासी सच रेस्टोरेंट के संचालक जश्नदीप पुत्री चन्द्रप्रकाश ने पावन महापरोपकार माह की खुशी में 3 गर्भवती महिलाओं को राशन दिया गया। वहीं स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए उपकार कॉलोनी निवासी जरूरतमंद महिला कांति देवी को सिलाई मशीन दी गई। उनके इस कार्य की समस्त मौहल्लावासियों ने सराहना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।