हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हर वर्ग के लि...

    हर वर्ग के लिए काम कर रही भाजपा सरकार- कुवँर ब्रजेश

    Saharanpur News

    सहारनपुर (सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी)। रामपुर मनिहारान (Rampur Maniharan) पीडब्ल्यूडी मंत्री ने एसडीएम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में चौपाल लगाकर राहत सामग्री वितरित की। रविवार को क्षेत्र के गांव महेशपुर में राहत चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री कुवँर बृजेश सिंह व एसडीएम संगीता राघव ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। Saharanpur News

    मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री कुवँर ब्रजेश सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों में यूपी की व्यवस्था बदहाल थी। लूट, डकैती, गुंडाराज, महिला उत्पीड़न चरम पर था। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनी है तब से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। पहले की सरकारो में किसान रात के समय खेतों पर जाने से डरते थे। भाजपा सरकार में किसान आधी रात को बेखोफ होकर अपने खेतों में बिना किसी डर के पानी देते हैं।प्रदेश से भ्रष्टाचार का खत्मा हो गया है। आज हमारी बहन बेटियां बिना किसी भय के अकेली यात्रा कर सकती है।पहले की सरकारे आपदाओं में भी अपना फायदा ढूंढती थी। Saharanpur News

    गरीबो पर कोई ध्यान नही दिया जाता था। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के हित में कार्य कर रही है।सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। विपक्षियों के पास सरकार के खिलाफ बोलने को कोई मुद्दा नहीं है। इसी बात से विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों का ढांढस बढ़ाते हुए कहा कि मोदी व योगी के होते हुए किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। इस दौरान तहसीलदार नितिन राजपूत, नायब तहसीलदार राहुल सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। Saharanpur News

    यह भी पढ़ें:– डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने बुझाई किराना की दुकान में लगी भीषण आग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here