हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हॉट सिटी में ...

    हॉट सिटी में निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयार 

    हुक्मरानों के पुख्ता इंतजाम :जिले को 26 जोन में बांटकर कराए जाएंगे  नगर निकाय चुनाव

    • निकाय चुनाव में 25 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )।  गाजियबाद प्रशासन नगर  निकाय चुनाव को लेकर  पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन ने नगर निगम समेत जनपद के नौ निकायों में चुनाव कराने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए पूरे जिले  को 26 जोन में बांटा  जाएगा। प्रत्येक  जोन को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित करके शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस बार निकाय चुनाव में करीब 26 लाख मतदाता मतदान करेंगे।

    यह भी पढ़ें:– कण्डेला में आयोजित हुई ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा

    जनपद गाजियाबाद में नौ निकायों के अध्यक्ष और मेयर समेत 294 पार्षदों सदस्यों के लिए चुनाव होगा। इसके लिए 606 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2371 बूथ बनाए जाएंगे। गाजियाबाद नगर निगम में 1264 मतदान स्थल बनाए गए हैं। निगम के सौ वार्डो व एक मेयर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिले में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरे जिले को 26 जोन व 128 सेक्टरों में विभाजित किया है। इनमें भी नगर निगम को दस जोन व 60 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। अधिकारियों की माने तो जोन व सेक्टर के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगा। नगर निगम के एक जोन में दस वार्डों को रखा गया है। गाजियाबाद डीएम  राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार समय से सभी तैयारी पूरी की जा रही है।

    महापौर के लिए जिला मुख्यालय में होगा नामांकन

    गाजियाबाद नगर निगम महापौर के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नामांकन किए जाएंगे। इसके अलावा  नगर निगम पार्षदों के नामांकन   नवयुग मार्किट स्थित नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज   में होंगे। डासना नगर पंचायत व सदस्य पद के नामांकन कलेक्ट्रेट में, खोडा अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए तहसील सदर गाजियाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर, निवाड़ी, पतला, फरीदनगर तहसील मोदीनगर में होंगे।

    अलग-अलग स्थान से रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

    चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां कमला नेहरू नगर मैदान, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मोदीनगर व दिल्ली पब्लिक स्कूल लोनी से रवाना होंगी। नगर निगम में सौ वार्ड हैं।  जिनके लिए मतदान केन्द्रों की संख्या 331 व मतदेय स्थलों की संख्या 1264 हैं। मोदीनगर के 34 वार्डो में मतदान के लिए 46 मतदान केन्द्र व 199 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here