हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य रोष। सर्व कर्...

    रोष। सर्व कर्मचारी संघ चला जनता के बीच खोलेगा सरकार की पोल

    District Head Magistrate

    सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,
    –सरकार पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप | District Head Magistrate

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। सरकार द्वारा कर्मचारियों से किए गए वायदों को पूरा करने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बाद में सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में जिला प्रधान यादविरेंद्र(District head magistrate)की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसका संचालन मा. सुखदर्शन सरोहा ने किया।

    जिसमें मुख्य रूप से राज्य आडिटर सुखदेव सिंह ने भाग लिया। बैठक में 8-9 जनवरी राष्टव्यापी हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गई। यादविरेंद्र शर्मा ने बताया कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों, छात्रों से जो वायदे किए थे जैसे पंजाब के समान वेतनमान, ठेका प्रथा बंद करने, पक्की भर्ती करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 2 लाख बेरोजगार छात्रों को प्रति वर्ष रोजगार देने, स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करके किसानों को खुशहाल करने, 18 हजार रूपए न्यूनतम वेतनमान देने के वायदे किए थे

    लेकिन सरकार के चार साल के शासन के दौरान एक भी वायदा पूरा नहीं किया बल्कि किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं, छात्रों के आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार द्वारा लाठी दंडो व आसू गैस का इस्तेमाल करते हुए कर्मचारी नेताओं पर झूठे मुकदमें दर्जं किए गए जो कि लोकतंत्र पर बड़ा हमला है। जिसके कारण आम जनता कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं में भारी रोष है।

    8-9 जनवरी को राष्टव्यापी हड़ताल में लेंगे भाग | District Head Magistrate

    सभी केंद्रीय टेÑड यूनियनों के आह्वान पर 8-9 जनवरी राष्टÑव्यापी हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बढ़ चढ़कर भाग लेगा। हड़ताल के लिए दो जत्थे बनाए गए हैं। जो जनता के बीच जाकर सरकार की जनविराधी नीतियों की पोल खोलेंगे तथा निजीकरण के खतरे के बारे में जनता को जागरूक करेंगे।

    पहला जत्था यादविरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सीआईटीयू के प्रधान का. औम प्रकाश, लोकेश बिजलीबोर्ड, राज कुमार धिकाड़ा के सहयोग से 1 जनवरी से दादरी से चलेगा तथा दूसरा जत्था राज्य आडिटर सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में महेंद्र बड़ाला, बलवान दहिया, सुरेंद्र दिनोद, सहदेव सिंह एवं सुकेश के सहयोग से 1 जनवरी से भिवानी में चलेगा तथा 6 जनवरी को शाम 5 बजे नेहरू पार्क में एकत्रित होकर शहर में मसाल जुलूस निकाला जाएगा तथा 7 जनवरी को मोटर साईकिल जत्था विभागों में जाकर हड़ताल के लिए कर्मचारियों को पे्ररित करेगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।