हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जिलाधिकारी ने...

    जिलाधिकारी ने टीचर्स को किया सम्मानित

    Bulandshahr News
    जिलाधिकारी ने टीचर्स को किया सम्मानित

    बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज)। माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर जहांगीराबाद (Jahangirabad) के शिव कुमार जनता इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सीपी अग्रवाल को महामहिम राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 दिए जाने तथा बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगला सारंगपुर, पहासू के शिक्षक रिंकू सिंह को राज्यपाल सुश्री आनंदीबेन पटेल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 दिए जाने पर उक्त विभूतियों को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी ने भी सम्मानित किया। Bulandshahr News

    जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि दोनों अध्यापकों को उच्च स्तर पर सम्मानित किए जाने से बुलंदशहर का नाम रोशन हुआ है। कहा कि इससे अन्य शिक्षकों का भी मनोबल बढ़ेगा। डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह ने दोनों अध्यापकों को शॉल ओढ़ाकर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती प्रियंका, सीएमओ डॉ विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– कर्मचारी संयुक्त महासंघ के 51 सदस्यों उपवास पर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here