हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश देश भर में पर...

    देश भर में परंपरागत हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

    दीपावली

    नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित देश भर में शनिवार को अंधेरे पर उजाले का प्रतीक दीपावली त्योहार परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “दिवाली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।”

    उन्होंने कहा, “यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। आइए संकल्‍प करें कि जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक अनेक दीपकों को प्रज्वलित कर सकता है, उसी प्रकार से हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें।” उन्होंने कहा, “दिवाली स्‍वच्‍छता का भी उत्‍सव है, इसलिए हम प्रदूषण से मुक्‍त, पर्यावरण के अनुकूल और स्‍वच्‍छ दिवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्‍मान करें।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।